Rajasthani Style Chana Dal Pyaz Ki Sabji | चना दाल की ढाबा स्टाइल चटाकेदार सब्जी | चना दाल और प्याज़ की सब्जी | राजस्थान की सबसे लोकप्रिय चना दाल और प्याज़ की सब्जी
चना दाल की ढाबा स्टाइल चटाकेदार सब्जी | चना दाल और प्याज़ की सब्जी | राजस्थानी चना दाल प्याज़ की सब्जी | चना दाल प्याज़ की सब्जी | चना दाल प्याज़ की सब्जी कैसे बनाएँ | राजस्थानी चना दाल और प्याज़ की सब्जी की रेसिपी हिंदी में | आज हम आपके लिए लाए हैं राजस्थानी चना दाल और प्याज़ की सब्जी। यह सब्जी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। इसका स्वाद जितना लाजवाब हैं उतना ही यह बनाने में आसान हे । यह सब्जी चना दाल और प्याज़ में कुछ भारतीय मसाले डालकर बनाई जाती है, जिसे आप पराठे या रोटी के साथ खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे लंच या डिनर में भी बना सकते हैं। तो चलिए बिना समय गँवाए राजस्थान की सबसे लोकप्रिय चना दाल और प्याज़ की सब्जी का आनंद लेते हैं।
सामग्री:
1 कप चना दाल
2-3 मध्यम आकार के कटे हुए प्याज़
2 मध्यम आकार के कटे हुए टमाटर
1 इंच अदरक
4-5 लहसुन की कलियाँ
2-3 हरी मिर्च
2 सूखी साबुत कश्मीरी लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हींग
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
2-3 बड़े चम्मच तेल
सजावट के लिए हरा धनिया
| चना दाल की ढाबा स्टाइल चटाकेदार सब्जी |
निर्देश:
सबसे पहले चना दाल को साफ पानी से धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
एक मिक्सर जार में 2 प्याज़, 2 टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
अब एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें। नमक और हल्दी डालकर मिलाएँ। भीगी हुई चना दाल से अतिरिक्त पानी निकालकर उसमें मिला दें। अब इसे ढककर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। 20 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब इसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें।
अब पिसा हुआ मसाला डालें, ढककर 2 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और धीमी आंच पर पकने दें।
जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तो दही डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएँ।
अब इसमें दरदरा कटा हुआ प्याज और उबली हुई चना दाल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएँ। नमक अपनी ज़रूरत के अनुसार डालें क्योंकि चना दाल उबालते समय नमक डाला जाता है।
अब अंत में हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से सजाएँ। और लीजिए, राजस्थानी चना दाल और प्याज की सब्जी तैयार है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं। आप इसके साथ रायता, पापड़ और अचार भी परोस सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
पत्ता गोभी की सब्जी रेसिपी हिंदी में
सेव टमाटर की सब्जी रेसिपी हिंदी में
कद्दू की सब्जी रेसिपी हिंदी में
बेसन वाली मिर्च रेसिपी हिंदी में
महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी हिंदी में
सोया कीमा पाव रेसिपी हिंदी में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें