Paneer Bhurji Recipe | वेज भुर्जी। पनीर भुर्जी की रेसिपी | Eggless Bhurji Recipe | Veg Bhurji Recipe | Paneer Bhurji Recipe | How to Make Paneer Bhurji |
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वह वेज भुर्जी। पनीर भुर्जी की रेसिपी | जी हां आपने अंडे की भुर्जी तो सुनी ही होगी। लेकिन ये भुर्जी की रेसिपी में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया है । यह रेसिपी की मुख्य सामग्री कसा हुआ पनीर है। जो कि स्वस्थ और स्वादिष्ट होता है। आप इस रेसिपी को रोटी या पराठे के साथ परोसें। तो आइए जानते हैं एग्ग्लेस भुर्जी यानी कि पनीर भुर्जी की रेसिपी की संपूर्ण विधि।
सामग्री:
250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ
1 मध्यम आकार का टमाटर बारीक कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2-3 लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक कद्दूकस किया गया
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
हरी धनिया पत्ती कटी हुई
2 बड़े चम्मच तेल
| वेज भुर्जी। पनीर भुर्जी की रेसिपी | एग्ग्लेस भुर्जी |
निर्देश:
सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गरम करले। अब इसमें जीरा डालकर चटकने दे।
इसके बाद इसमें कटी हुई लहसुन और हरी मिर्च डाल कर भून ले। साथ ही इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक भी ऐड करे।
सभी चीजें अच्छा भुन जाए तब इसमें काटा हुआ प्याज डाले और पारदर्शी होने तक भुन ले।
प्याज पारदर्शी होने के बाद इसमे कटे हुए टमाटर को ऐड करें या 2 मिनट ढक करके पकने दे।
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिक्स करले।
इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर डाले और मिक्स करे। अब सभी चीज़ों को अच्छा मिला ले। और धीमी आंच पर थोड़ी देर पकने दे.
लीजिये एग्ग्लेस भुर्जी या पनीर भुर्जी रेसिपी सर्वे करने के लिए तैयार हे |
अब अंत में इसमें हरा धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें। या गरम गरम रोटी या पराठे के साथ इसे परोसें।
यह भी पढ़ें:
स्वादिष्ट और सेहतमंद पत्तागोभी और आलू की करी रेसिपी हिंदी में
सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपी हिंदी में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें