कद्दू की सब्जी की रेसिपी | हलवाई स्टाइल में सूखी कद्दू की सब्जी की रेसिपी | प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कद्दू की सब्जी | स्वादिष्ट और पौष्टिक कद्दू की सब्जी |

 

कद्दू की सब्जी की रेसिपी | हलवाई स्टाइल में कद्दू की सब्जी की रेसिपी | प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कद्दू की सब्जी | स्वादिष्ट और पौष्टिक कद्दू की सब्जी |  हम आपके लिए हलवाई स्टाइल में सूखी कद्दू की सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं। कद्दू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है। कद्दू की सब्जी भंडारे में भी बनाई जाती है। यह एक विगन रेसिपी है। तो आइए पूरी रेसिपी सीखते हैं।


सामग्री:

500 ग्राम कद्दू

1 बड़ा चम्मच तेल

1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

2-3 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई

1/2 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ

1/2 छोटा चम्मच राई

1/2 छोटा चम्मच जीरा

एक चुटकी हींग

1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

स्वादानुसार नमक

हरा धनिया, कटा हुआ


  हलवाई स्टाइल में सूखी कद्दू की सब्जी की रेसिपी


निर्देश:

सबसे पहले कद्दू का गूदा या बीज अलग करले। फिर इसे क्यूब्स की शेप में काटें। साफ पानी से धोकर या साइड में रख दे।

अब एक पैन में तेल गरम करले। इसमें राय जीरा या हिंग डालकर चटकने दे। फिर इसमें करी पत्ता डाल दे.

अब काटी हुई लहसुन, अदरक या हरी मिर्च को डालकर अच्छे 1 मिनट के लिए भून ले।

इसके बाद कट किये हुए कद्दू डाल कर 5-7 मिनिट तक पका लीजिये.

जब कद्दू पक जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स कर लें। या 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दे. फ़िर गैस बंद करे।

अंततः कद्दू की हलवाई स्टाइल सब्जी परोसने के लिए तैयार है। इसे हरा धनिया पत्ता से गार्निश करके रोटी या पराठे के साथ गरमगरम परोसें।


यह भी पढ़ें:

बैंगन भरता रेसिपी हिंदी में

स्वादिष्ट और सेहतमंद पत्तागोभी और आलू की करी रेसिपी हिंदी में

सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपी हिंदी में 

पनीर भुर्जी की रेसिपी हिंदी में

टिप्पणियाँ