Maharashtrian Style Mirchi Thecha | महाराष्ट्रीयन स्टाइल मिर्ची चा ठेचा रेसिपी | Thecha Recipe | How to Make Kolhapuri Thecha | Tomato Thecha Recipe |
आज हम आपके लिए ले कर आए हैं वह महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध साइड डिश जिसका नाम हैं मिर्ची चा ठेचा। ग्रामीण भागो में इसे बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है। जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है | आइए जान लेते हैं महाराष्ट्रीयन स्टाइल मिर्ची चा ठेचा रेसिपी की संपूर्ण विधि।
सामग्री:
4-5 हरी मिर्च
7-8 लहसुन की कलियाँ
1/4 कप मूंगफली
1/2 कप हरी धनिया पत्ती
1 छोटे आकार का टमाटर कटा हुआ
1 चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच तेल
| महाराष्ट्रीयन स्टाइल मिर्ची चा ठेचा रेसिपी |
निर्देश:
सबसे पहले एक पैन में मूंगफली डालकर अच्छे से सूखा भून लें। अब इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडी होने दे। जब ये ठंडी हो जाए तब इसके छिलके निकल कर अलग कर ले।
अब उसी पैन में हरी मिर्च लहसुन की कलियाँ, जीरा या हरा धनिया पत्ता डालकर भून लें।
सभी चीज़ो को ओखली में डाले और साथ ही इसमें नमक डालकर दरदरा कूट ले।
अब पैन में तेल डालकर कूटा हुआ पेस्ट इसमे डालकर हल्कासा भून ले। अब इसमें बारिक कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स करें या ढक कर 2 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। फ़िर गैस बंद करदे |
आखिरकार महाराष्ट्र स्टाइल मिर्ची का ठेचा परोसने के लिए तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे या दाल चावल के साथ परोस सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
पत्ता गोभी की सब्जी रेसिपी हिंदी में
सेव टमाटर की सब्जी रेसिपी हिंदी में
कद्दू की सब्जी रेसिपी हिंदी में
बेसन वाली मिर्च रेसिपी हिंदी में
महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी हिंदी में
सोया कीमा पाव रेसिपी हिंदी में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें