vegetable tava pulao | मुंबई स्ट्रीट स्टाइल तवा पुलाव की रेसिपी | तवा पुआव कैसे बनाये | तवा पुलाव रेसिपी हिंदी |

 

तवा पुआव कैसे बनाये | तवा पुलाव रेसिपी हिंदी | आज हम आपके लिए मुंबई स्ट्रीट स्टाइल तवा पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने में आधे घंटे से भी कम समय लगता है। आप इसे कुछ साधारण सब्जियों और पके हुए बासमती चावल या किसी भी तरह के चावल के साथ बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं वेजिटेबल तवा पुलाव बनाने की पूरी रेसिपी।


सामग्री:

2 कप बासमती चावल (लंबे वाले)

1 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ

1 मध्यम आकार का टमाटर बारीक कटा हुआ

1 मध्यम आकार की शिमला मिर्च बारीक कटी हुई

1 गाजर बारीक कटी हुई

2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ चुकंदर

2-3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च

4-5 लहसुन की कलियाँ

1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ

1 छोटा चम्मच जीरा

कुछ खड़े मसाले (तेज पत्ता, इलायची, लौंग)

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

धनिया पत्ती

2 बड़े चम्मच तेल

4 कप पानी


          मुंबई स्ट्रीट स्टाइल तवा पुलाव की रेसिपी


निर्देश:

सबसे पहले एक पैन में 4 कप पानी गरम करें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच घी/तेल, तेजपत्ता, लौंग, इच, हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालकर उबलने दें।

अब बासमती चावल को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर इसमें डालें। इसे 8-10 मिनट तक पकाएँ। चावल को 85% पकने तक पकाना है।

चावल पकने के बाद, इसे छलनी की मदद से निकाल लें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

अब कश्मीरी लाल मिर्च को 5 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें। 5 मिनट बाद, इसे मिक्सर जार में डालें और लहसुन की कलियाँ डालकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हम तवा पुलाव में करेंगे।

अब एक बड़े पैन में तेल गरम करें। जीरा डालें और उसे चटकने दें।


ये भी पढ़े: इंडो चाइनीज फ्राइड राइस रेसिपी हिंदी में


अब प्याज़ डालें और पारदर्शी होने तक अच्छी तरह भूनें।

इसके बाद सभी सब्ज़ियाँ और थोड़ा नमक डालें और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएँ। नमक चावल में डाला हुआ है, इसलिए यहाँ अपने हिसाब से  नमक डालें।

सब्ज़ियाँ अच्छी तरह पक जाने पर, इसमें 2-3 बड़े चम्मच लहसुन और सूखी कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और लाल मिर्च पाउडर भी डालें।

इसके बाद, इसमें पके हुए बासमती चावल डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएँ और 2 मिनट तक पकने दें ताकि सभी मसाले चावल में मिल जाएँ।

अब इसे हरे धनिये से सजाएँ। और अंत में, मुंबई स्ट्रीट स्टाइल तवा पुलाव तैयार है, इसे गरमागरम परोसें।


यह भी पढ़ें: जीरा चावल रेसिपी हिंदी में

                   टमाटर चावल रेसिपी हिंदी में

                   वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी हिंदी में

                   पनीर मटर पुलाव रेसिपी हिंदी में

                   वेजिटेबल तवा पुलाव रेसिपी हिंदी में



टिप्पणियाँ