आम श्रीखंड: आम्रखंड | Mango Shrikhand | How to Make Mango Shrikhand | Mango Shrikhand Recipe Hindi | आम श्रीखंड रेसिपी | आम्रखंड | आम्रखंड कैसे बनाएं | भारतीय आम श्रीखंड | गुड़ी पड़वा पर आम्रखंड की स्पेशल रेसिपी | श्रीखंड रेसिपी | दही के साथ आम श्रीखंड |


आम श्रीखंड: आम्रखंड | आम श्रीखंड रेसिपी | आम्रखंड | आम्रखंड कैसे बनाएं | भारतीय आम श्रीखंड | गुड़ी पड़वा पर आम्रखंड की स्पेशल रेसिपी | श्रीखंड रेसिपी | दही के साथ आम श्रीखंड | हम में से कई लोगों का पसंदीदा फल आम होता है। आम से कई व्यंजन भी बनाए जाते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक डिश लेकर आए हैं - आम श्रीखंड, जिसे आम्रखंड (आम श्रीखंड रेसिपी) के नाम से भी जाना जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह गुजराती शादियों में मिठाई के रूप में परोसा जाने वाला व्यंजन है। इसे बनाना भी आसान है। तो आइए जानते हैं आम श्रीखंड यानी आम्रखंड की रेसिपी।


सामग्री:

2 कप फुल-फैट दही

1 कप ताज़ा आम का गूदा

1 कप पिसी चीनी

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) कटे हुए

एक चुटकी जायफल पाउडर

1 मध्यम आकार का आम, टुकड़ों में कटा हुआ


                   आम श्रीखंड: आम्रखंड 


निर्देश:

सबसे पहले हम दही का चक्का बनाएंगे। इसके लिए, एक छलनी पर मलमल का कपड़ा बिछाएँ और उस पर दही डालें। अब इसे पोटली की तरह बाँधकर 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ताकि दही और पानी अलग हो जाएँ।

2-3 घंटे बाद हमारा चक्का दही बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसे एक कटोरे में निकाल लें और अच्छी तरह फेंट लें।

फेंटने के बाद, इसमें चीनी, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

अब आम का गूदा डालने की बारी है। तो, हम इसमें आम का गूदा डालेंगे और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँगे।

अब इसे सूखे मेवों और आम के टुकड़ों से सजाएँ। इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

आखिरकार, हमारा आम्रखंड तैयार है। इसे गरमागरम पूरी के साथ परोसें। महाराष्ट्र में पारंपरिक रूप से गुड़ी पड़वा के दिन श्रीखंड और पूरी का भोग लगाया जाता है।


यह भी पढ़ें:

केसर श्रीखंड रेसिपी हिंदी में 

गुलाब गुलकंद श्रीखंड रेसिपी हिंदी में

फ्रूट श्रीखंड रेसिपी इन हिंदी में


टिप्पणियाँ