Onion Paratha Recipe in Hindi | How to Make Onion Parathas | प्याज के पराठे | प्याज के पराठे बनाने की रेसिपी | प्याज के पराठे कैसे बनाएं | प्याज के पराठे की रेसिपी हिंदी में | आसान प्याज के पराठे


प्याज के पराठे | प्याज के पराठे बनाने की रेसिपी | प्याज के पराठे कैसे बनाएं | प्याज के पराठे की रेसिपी हिंदी में | आसान प्याज के पराठे | क्या आप साधारण पराठे खा-खाकर थक गए हैं? आज प्याज के पराठे बनाने की रेसिपी ट्राई करें। हमें उम्मीद है आपको यह पसंद आएगी। इन पराठों को बनाने के लिए, प्याज, हरी मिर्च और मसालों को गेहूं के आटे में मिलाया जाता है। आप इन साधारण प्याज के पराठों को नाश्ते या रात के खाने में बना सकते हैं। तो आइए प्याज के पराठे बनाने की पूरी रेसिपी जानें।


सामग्री:


भरने के लिए:

1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ

2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच कसूरीमेथी 

1/2 छोटा चम्मच नमक

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/2 छोटा चम्मच सौंफ

1/4 छोटा चम्मच अजवायन

कटा हुआ हरा धनिया


आटे के लिए:

1 कप गेहूं का आटा

1/2 बड़ा चम्मच नमक

1 बड़ा चम्मच तेल

आवश्यकतानुसार पानी


            प्याज के पराठे बनाने की रेसिपी


निर्देश:

सबसे पहले एक बाउल में स्टफिंग के लिए ऊपर दी गई सारी सामग्री को डाल कर मिक्स करले।

अब गेहूं का आटा ले इसमें नमक और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करले। अब जरूरत के हिसाब से पानी डालकर नरम आटा लगा ले।

अब एक नॉन स्टिक तवा ले या इसे गरम करले। अब आटे की एक लोई लेकर उसे सूखा आटा लगा ले और हल्का सा बेल ले। अब इसमे 1 बड़ा छम्मच  तैयार की हुई प्याज़ की स्टफिंग भरे। और चारो तरफ से बंद करके सुखा आटा लगाये और हलके हाथो से बेल ले।

पराठे का आकार अपने अनुसार तय करे. ध्यान रहे पराठा ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा मोटा. अब बने हुए पराठे को तवे पर डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से 1 मिनट  सेंक ले।

अब एक करके सभी पराठे इसी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए बनाले।

अंत में, प्याज के चटाकेदार पराठे बनकर तैयार हो गए। आप इसे गरम गरम चाय के साथ परोसें।


ये भी पढ़े:

आलू के पराठे रेसिपी हिंदी में

पत्ता गोभी के पराठे की रेसिपी हिंदी में


टिप्पणियाँ