बिना प्याज और लहसुन के बनी भंडारेवाले आलू की सब्जी की रेसिपी | Satvik Bhandare Wale Aloo Ki Sabji | BHandarewale Aloo Ki Sabji | 8भंडारेवाले आलू की सब्जी रेसिपी | भंडारेवाले आलू रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल आलू की सब्जी | रस्सा आलू | बिना प्याज और लहसुन वाली आलू की सब्जी |
भंडारेवाले आलू की सब्जी रेसिपी | भंडारेवाले आलू रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल आलू की सब्जी | रस्सा आलू | बिना प्याज और लहसुन वाली आलू की सब्जी | क्या आपने कभी भंडारेवाले आलू की सब्जी खाई है? अगर खाई है, तो इसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे। क्योंकि बिना प्याज और लहसुन के बनी भंडारेवाले आलू की सब्जी इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसके सामने सारी सब्जियां बेस्वाद लगती हैं। इस रेसिपी को अपनाकर आप बाजार से मिलने वाली आलू की सब्जी घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही सात्विक भंडारेवाली आलू की सब्जी रेसिपी के बारे में।
सामग्री:
4-5 उबले आलू
2 मध्यम आकार के टमाटर (ताज़े, प्यूरी किए हुए)
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच तेल
1 तेजपत्ता
1 बड़ी इलायची
4-5 काली मिर्च
2 लौंग
1 छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
सजावट के लिए हरा धनिया
आवश्यकतानुसार पानी
| बिना प्याज और लहसुन के बनी भंडारेवाले आलू की सब्जी |
निर्देश:
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें। अब उन्हें एक तरफ रख दें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। ऊपर दिए गए सभी साबुत मसाले डालकर भूनें। इसके बाद, जीरा और हींग डालें। फिर, हरी मिर्च डालें।
यह भी पढ़ें: इस्कॉन वाली दाल खिचड़ी (बिना प्याज लहसुन) हिंदी रेसिपी
इसके बाद, टमाटर प्यूरी डालें और धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएँ। अब, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएँ। या फिर, स्वादानुसार नमक भी डाल सकते हैं। इसके बाद, मसले हुए आलू डालें और ढककर 2 मिनट तक पकाएँ।
अब ज़रूरत के अनुसार पानी डालें और उबालें। अपनी पसंद के अनुसार करी का गाढ़ापन बदलें।
अंत में धनिया पत्ती से सजाएँ। लीजिए, आपकी भंडारेवाले आलू की सब्ज़ी तैयार है। इसे आप रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं। गरमागरम पूरी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। आप इसके साथ बूंदी भी परोस सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें