पास्ता रेसिपी | इंडियन स्टाइल पास्ता | Pasta Recipe | How to Make Pasta Indian Style | आसान पास्ता रेसिपी | पास्ता कैसे बनाएं | पास्ता | इंडियन स्टाइल पास्ता बनाने का तरीका।

 

पास्ता रेसिपी | इंडियन स्टाइल पास्ता | आसान पास्ता रेसिपी | पास्ता कैसे बनाएं | पास्ता एक इटैलियन डिश है जो आजकल इंडिया में बड़े चाव से खाई जाती है। इंडियन स्टाइल पास्ता सभी को पसंद होता है। इसे (इंडियन स्टाइल पास्ता) बनाने में बहुत कम समय लगता है। पास्ता कई तरह का होता है, लेकिन आज हम आपको सबसे पॉपुलर इंडियन स्टाइल पास्ता रेसिपी के बारे में बताएंगे। जिसे आप कभी भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इंडियन स्टाइल पास्ता बनाने का तरीका।


सामग्री:

2 कप पास्ता

1/2 tsp बारीक कटा हुआ लहसुन

आधा बारीक कटा हुआ प्याज़

¼ बारीक कटी हुई गाजर

¼ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च (लाल, हरी और पीली, अपनी पसंद की)

1/2 tsp रेड चिली फ्लेक्स

1/2 tsp काली मिर्च पाउडर

1 tsp पास्ता मसाला

2 tbsp टोमैटो केचप

1 tsp रेड चिली सॉस

स्वादानुसार नमक

2-3 tbsp तेल + 1 tsp तेल

ज़रूरत के अनुसार पानी

गार्निशिंग के लिए धनिया पत्ती


          घर पर इंडियन स्टाइल वेजिटेबल पास्ता



बनाने का तरीका:

सबसे पहले एक पैन में 3-4 कप पानी में नमक और 1 tsp तेल डालकर उबालें। अब इसमें पास्ता डालकर मीडियम से तेज़ आंच पर 15-20 मिनट तक उबलने दें।

अब अगर पास्ता पक गया है, तो गैस बंद कर दें और इसे पैन में निकाल लें।

अब एक पैन में 2-3 tbsp तेल गरम करें। इसमें लहसुन डालकर अच्छे से भूनें। इसके बाद प्याज़ डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें।

अब बाकी सब्ज़ियाँ डालकर मिलाएँ। पास्ता मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएँ।

अब उबला हुआ पास्ता, रेड चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, टोमैटो सॉस और रेड चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसे 2 मिनट तक पकने दें।

इसके बाद गार्निशिंग के लिए हरा धनिया डालें

अब आपका पास्ता सर्व करने के लिए तैयार है।



टिप्पणियाँ