नूडल्स रेसिपी | चाउमीन नूडल्स कैसे बनाएं | Chowmien Recipe | How to Make Hakka Noodles | Hakka Noodles | चाउमीन रेसिपी | हक्का नूडल्स | स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स रेसिपी | चाइनीज़ फ़ूड |
नूडल्स रेसिपी | चाउमीन नूडल्स कैसे बनाएं | चाउमीन रेसिपी | हक्का नूडल्स | स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स रेसिपी | चाइनीज़ फ़ूड का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी इसे खाना पसंद करते हैं. चाइनीज़ फ़ूड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले नूडल्स (नूडल्स रेसिपी) का नाम आता है. इसलिए आज हम आपके लिए स्ट्रीट स्टाइल नूडल्स (नूडल्स रेसिपी) बनाने की रेसिपी लाए हैं. जिसे बनाना बहुत आसान है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका (नूडल्स रेसिपी) |
सामग्री:
1 पैकेट हक्का नूडल्स (आप कोई भी नूडल्स इस्तेमाल कर सकते हैं)
2-3 tbsp तेल
1 tbsp अदरक-लहसुन पेस्ट
1 मीडियम साइज़ का प्याज कटा हुआ
1/2 मीडियम साइज़ की पत्तागोभी कटी हुई
1 गाजर कटी हुई
1 शिमला मिर्च कटी हुई
2 tbsp बीन्स
1/4 tsp काली मिर्च पाउडर
1 tsp सोया सॉस
1 tsp हरी मिर्च सॉस
1 tsp लाल मिर्च सॉस
1 tsp सिरका
2 tsp टोमैटो केचप
पानी ज़रूरत के हिसाब से
वेजिटेबल हक्का नूडल्स |
बनाने का तरीका:
सबसे पहले, एक कड़ाही में 3-4 कप पानी लें और उसमें नमक और 1 tsp तेल डालकर उबालें। अब हक्का नूडल्स डालकर चलाएं। लगातार चलाते रहें ताकि वे चिपके नहीं। अब 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
अब नूडल्स को छान लें। अब नूडल्स में ठंडा पानी डालें ताकि वे आपस में चिपके नहीं।
इसके बाद, एक कड़ाही में 2-3 tbsp तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
अब प्याज़ डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें।
इसके बाद, सारी कटी हुई सब्ज़ियाँ डालकर भूनें। तेज़ आँच पर 5 मिनट तक पकाएँ और लगातार चलाते रहें ताकि सब्ज़ियाँ जलें नहीं।
अब सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस और टोमैटो केचप डालकर स्वाद बनाए रखने के लिए मिलाएँ। आप चाहें तो थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं।
आखिर में नूडल्स डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ। चलाते हुए अच्छी तरह मिलाएँ।
चाउ मीन नूडल्स तैयार हैं। गरमागरम परोसें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें