सूजी ढोकला रेसिपी | सूजी ढोकला रेसिपी | Suji Dhokla Recipe | Rava Dhokla Recipe | रवा ढोकला रेसिपी | बेस्ट रवा ढोकला | सूजी ढोकला रेसिपी | रवा ढोकला कैसे बनाएं |
सूजी ढोकला रेसिपी | सूजी ढोकला रेसिपी | रवा ढोकला रेसिपी | बेस्ट रवा ढोकला | सूजी ढोकला रेसिपी | रवा ढोकला कैसे बनाएं | आज हम आपके लिए लाए हैं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट (सूजी ढोकला रेसिपी) जिसे आप झटपट बनाकर अपने बच्चों को उनके लंच बॉक्स में खिला सकते हैं या फिर उन्हें सुबह या शाम के ब्रेकफास्ट में हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए कम टाइम में बनने वाली यह रेसिपी (सूजी ढोकला रेसिपी) बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी (सूजी ढोकला रेसिपी) की पूरी विधि, जो सूजी और दही के मिक्सचर से तैयार होती है।
सामग्री:
1 कप बारीक सूजी
1/4 कप खट्टा दही
1/4 कप पानी + 1 बड़ा चम्मच पानी
1 बड़ा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा/ईनो
1 छोटा चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए:
2-3 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 छोटा चम्मच जीरा
कुछ करी पत्ते
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
सूजी ढोकला रेसिपी | रवा ढोकला |
बनाने का तरीका:
सबसे पहले, एक कटोरे में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। (हमें यहाँ बारीक सूजी का इस्तेमाल करना है। अगर आप मोटी सूजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पीसकर इस्तेमाल करें।)
अब ढोकला को स्टीम करने के लिए एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दें।
20 मिनट बाद, ढोकला के बैटर में नमक, चीनी, तेल, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें ईनो डालें और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब एक प्लेट में तेल लगाएं और बैटर को प्लेट में निकाल लें।
और इसे स्टीम करने के लिए पैन में रख दें। इसे 12-15 मिनट तक स्टीम करें।
15 मिनट बाद, इसे चाकू या टूथपिक की मदद से चेक करें। अगर चाकू/टूथपिक साफ निकले, तो ढोकला पक गया है। अब गैस बंद कर दें। और ढोकला को ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसे काट लें। अब तड़के के लिए एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर चटकने दें। अब इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं और कटे हुए ढोकला के ऊपर डालें।
लीजिए, आपका इंस्टेंट सूजी ढोकला तैयार है। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें