आलू मसाला स्टफ्ड इडली | भरवा इडली रेसिपी | Stuffed Idli Recipe | Aloo Masala Stuffed Idli Recipe | आलू चटनी स्टफ्ड इडली रेसिपी | स्टफ्ड इडली रेसिपी |

 

आलू मसाला स्टफ्ड इडली | भरवा इडली रेसिपी | आलू चटनी स्टफ्ड इडली रेसिपी | स्टफ्ड इडली रेसिपी | इडली, डोसा, उत्तपम, अप्पम और कई दूसरी साउथ इंडियन डिश दाल और चावल के मिक्सचर को फर्मेंट करके बनाई जाती हैं। आज हम इन्हीं में से एक इडली रेसिपी (आलू मसाला स्टफ्ड इडली) को थोड़े अलग तरीके से बनाएंगे। आज हम आपके लिए (आलू मसाला स्टफ्ड इडली) आलू मसाला स्टफ्ड इडली की रेसिपी लाए हैं। यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही टेस्टी भी है। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए स्टफ्ड इडली बनाने का पूरा तरीका सीखते हैं।


सामग्री:

2-3 कप इडली बैटर

4-5 उबले और मैश किए हुए आलू

1 मीडियम साइज़ का प्याज़ बारीक कटा हुआ

1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1-2 tbsp तेल + ग्रीस करने के लिए तेल

कुछ करी पत्ते

1/2 tsp राई

1/2 tsp जीरा

एक चुटकी हींग

1/2 tsp हल्दी पाउडर

स्वादानुसार नमक

2-3 tbsp कटा हुआ हरा धनिया


          आलू मसाला स्टफ्ड इडली | भरवा इडली


बनाने का तरीका:

सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। अब राई और हींग डालकर चटकने दें। अब करी पत्ते डालें।

इसके बाद, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर अच्छी तरह भूनें। जब प्याज़ ट्रांसपेरेंट हो जाए, तो उबले-मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएँ। 2 मिनट तक पकाएँ।

अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएँ। अब इसे ठंडा होने दें। जब यह मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इससे छोटी-छोटी टिक्की बना लें।

अब इडली बैटर में थोड़ा नमक डालकर मिला लें।

इसके बाद, इडली के बर्तन में 1-2 गिलास पानी गर्म करें। इडली के सांचों को तेल से ग्रीस कर लें।

अब आधा चम्मच बैटर लें और इसे सभी इडली मोल्ड में डालें। अब तैयार आलू की टिक्की को एक-एक करके मोल्ड में रखें और ऊपर से थोड़ा इडली बैटर डालें। इडली मोल्ड को एक बार थपथपाएं ताकि सब कुछ अच्छी तरह से सेट हो जाए।

अब इसे मीडियम आंच पर 15 मिनट तक स्टीम करें। 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

अब गीले चम्मच की मदद से एक-एक करके सभी इडली निकाल लें। गीले चम्मच की मदद से इडली आसानी से मोल्ड से अलग हो जाएंगी। इसी तरह एक-एक करके सभी इडली तैयार कर लें।

अब आलू मसाला भरी इडली को गरमागरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

टिप्पणियाँ