मील मेकर - सोयाचंक्स करी रेसिपी | हाई प्रोटीन - सोयाचंक्स रेसिपी | Soyabean Curry | Soya Chunks Curry Recipe | सोयाबीन करी | सोयाचंक्स वेजिटेबल | सोयाबीन वेजिटेबल | सोयाबीन करी कैसे बनाएं |

 

मील मेकर - सोयाचंक्स करी रेसिपी | हाई प्रोटीन - सोयाचंक्स रेसिपी | सोयाबीन करी | सोयाचंक्स वेजिटेबल | सोयाबीन वेजिटेबल | सोयाबीन करी कैसे बनाएं | शाकाहारी लोग अक्सर प्रोटीन की तलाश में रहते हैं। इसलिए आज हम उनके लिए प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स से बनी रेसिपी लाए हैं। सोया चंक्स से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। उन्हीं में से आज हम आपके लिए सोया चंक्स करी लाए हैं, जिसे बनाना आसान है और इसे तैयार होने में समय भी कम लगता है। आप इस (हाई प्रोटीन - सोयाचंक्स रेसिपी) सोया चंक्स करी को लंच या डिनर में रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आप इसे चावल के साथ खाते हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी और टेस्टी सोया चंक्स करी (हाई प्रोटीन - सोयाचंक्स रेसिपी) को बनाने की पूरी रेसिपी।


सामग्री:

1/2 कप सोया चंक्स

2 कप पानी

1 मीडियम साइज़ का प्याज़, बारीक कटा हुआ

2 मीडियम साइज़ के टमाटर, बारीक कटे हुए

2-3 हरी मिर्च कटी हुई

1/4 कप दही

1/2 tsp जीरा

एक चुटकी हींग

1/2 tbsp अदरक-लहसुन पेस्ट

1/4 tsp हल्दी पाउडर

1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर

1/2 tsp धनिया पाउडर

1/4 tsp किचन किंग मसाला/गरम मसाला

स्वादानुसार नमक + 1 tsp नमक

1 tsp कसूरी मेथी

स्वादानुसार नमक

2 – 3 tbsp तेल + 1 tsp

गार्निशिंग के लिए हरा धनिया


             सोया चंक्स करी | सोयाबीन करी


बनाने का तरीका:

सबसे पहले, एक पैन में 2 कप पानी, 1 tsp तेल और 1 tsp नमक डालकर उबलने दें। अब सोया चंक्स डालकर मिलाएँ।

अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।

अब एक और पैन लें और उसमें तेल गरम करें, उसमें जीरा और एक चुटकी हींग डालकर चटकने दें। हरी मिर्च भी डाल दें।

अब कटा हुआ प्याज़ डालकर मिलाएँ और ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें।

जब प्याज़ अच्छे से भुन जाए, तो उसमें टमाटर डाल दें। टमाटर के नरम होने तक पकाएँ। आँच धीमी रखें।

अब दही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

अब दही डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें। ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें। गाढ़ापन अपनी पसंद से चुनें।

इसके बाद, किचन किंग मसाला/गरम मसाला डालें और स्वादानुसार नमक डालें। आप कोई भी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब कुछ ढककर 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएँ। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तो उसे एक बार चलाएँ।

अब भीगे हुए सोया चंक्स को निचोड़कर, ज़्यादा पानी निकालकर मसाले में मिला दें। सारी चीज़ें अच्छी तरह मिला लें और कसूरी मेथी डालें। और कटी हुई हरी पत्तियाँ भी डाल दें। गैस बंद कर दें और ढककर 2 मिनट तक पकाएं।

लीजिए, आपकी सोया चंक्स करी तैयार है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ खाएं। आप इसे बनाकर मेहमानों को भी खिला सकते हैं।

टिप्पणियाँ