महाराष्ट्रीयन ठेचा | कोल्हापुरी ठेचा | महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी | Kolhapuri Recipe in Hindi | Maharashtrian Thecha Recipe in Hindi | How to Make Thecha |
महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी | कोल्हापुरी ठेचा | अगर किसी दिन आपकी पसंदीदा सब्ज़ी घर पर नहीं बनी है या आपको कुछ तीखा खाने का मन कर रहा है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप सिर्फ़ 10 मिनट में बना सकते हैं। इसे बनाने में जितना समय लगता है, सामग्री भी उतनी ही कम है। तो चलिए बिना समय गँवाए, कोल्हापुरी ठेचा बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।
सामग्री:
10-12 हरी मिर्च
6-7 लहसुन की कलियाँ
2 बड़े चम्मच मूंगफली
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
| महाराष्ट्रीयन ठेचा |
निर्देश:
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब हरी मिर्च या लहसुन की कलियाँ डालकर हल्का सा भून लें। हल्का सा भूनने के बाद, मूंगफली डालकर 2 मिनट तक भूनें। आप चाहें तो इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं, जिससे यह चटनी लाजवाब लगेगी।
- अब एक ओखल और मूसल लें और भुनी हुई हरी मिर्च, लहसुन या मूंगफली को पीस लें। अब स्वादानुसार नमक या हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें।
- अब हमारा कोल्हापुरी ठेचा परोसने के लिए तैयार है। इसे गरमागरम बाजरे की रोटी या पराठे के साथ परोसें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें